हिन्दी प्रभा भारत और हिन्दी भाषा को समर्पित वेब पत्रिका। हमारे बारे में

विश्व हिन्दी दिवस

विश्व हिन्दी दिवस | Vishwa Hindi Diwas 10 January
विश्व हिन्दी दिवस

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष १४ सितम्बर को मनाया जाता है.

(Vishwa Hindi Diwas 10 January) १४ सितम्बर १९४९ को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी. इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष १९५३ से पूरे भारत में १४ सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. एक तथ्य यह भी है कि १४ सितम्बर १९४९ को हिन्दी के पुरोधा व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का ५० वां जन्मदिन था, जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किए.